विधानसभा, जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में मिली सफलता का भाजपा जिलाध्यक्ष को मिला इनाम, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास की पत्नी उर्मिला देवी बनीं नगर पालिका महराजगंज की प्रत्याशी

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियो के नाम की घोषणा कर दी है। नगर पालिका महराजगंज से भाजपा ने उर्मिला देवी को टिकट दिया है। उर्मिला देवी भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास की पत्नी है।भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी सदर विधान सभा के रामपुर मीर की निवासी है।भाजपा प्रत्याशी के पति पार्टी के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास के कार्यकाल मे विधान सभा,जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव मे भाजपा ने परचम लहराया था।माना जा रहा है कि पार्टी ने उनकी मेहनत का इनाम दिया है।भाजपा जिलाध्यक्ष तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके है ऐसे मे उनकी राजनीतिक कैरियर को देखते हुए पार्टी ने उनकी पत्नी को टिकट दिया है।भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास दलित वर्ग के बड़े चेहरे है।ऐसे मे भाजपा ने हर वर्ग को सहेजने की दृष्टि से उर्मिला देवी को प्रत्याशी बनाया है।हालांकि भाजपा से दावेदारों की लम्बी लिस्ट थी लेकिन तमाम उठापटक के बीच आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्नी को टिकट दिलाने मे कामयाबी हासिल की।